BundelkhandNEWS

झांसी में वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में “मिशन शक्ति फेज-5.0” का जागरूकता कार्यक्रम

  • अमन कुमार

झांसी। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, झांसी में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल, थाना प्रभारी और महिला बीट पुलिसकर्मी नियमित रूप से स्कूल, कॉलेज, बाजार, पंचायत भवन और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों (1076, 1090, 1930, 102, 108, 1098, 1078, 181, 112) की जानकारी देते हुए जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग और महिला संबंधी अपराधों के प्रति अधिकारों की जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles

Back to top button