NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम एवं बिठूर पुलिस फोर्स द्वारा हल्का नंबर-2 के स्कॉलर मिशन स्कूल, थाना बिठूर, कानपुर नगर में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 आदि की उपयोगिता समझाते हुए उन्हें संकट की स्थिति में इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही, उपस्थित बालिकाओं को UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया गया।

पुलिस अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण अभियान और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए आश्वासन दिया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button