NEWSUttar Pradesh

कानपुर जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता संपन्न

ADG आलोक सिंह ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में आयोजित कानपुर जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2025 का रविवार को सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समापन समारोह में ADG आलोक सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा (महिला एवं पुरुष वर्ग) की टीमें शामिल हुईं, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल भावना और टीम स्पिरिट का परिचय दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और अधिकारियों ने एकजुट होकर पुलिस बल में खेलों को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button