NEWSUttar Pradesh
अनवरगंज पुलिस की तत्परता से बच्चे की चोरी हुई साइकिल बरामद

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अनवरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के बांसमंडी निवासी मोहल्ला काशी खान पी० मोहम्मद सोहेल के पुत्र की साइकिल चोरी की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त सेंट्रल जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनवरगंज के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गहन प्रयासों से चोरी गई साइकिल को बरामद किया।

बरामदगी में सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली गई, जिसके आधार पर चुराई गई साइकिल को नियमानुसार सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना परिजनों द्वारा की गई।
बरामद करने वाली टीम:
- उपनिरीक्षक राहुल शुक्ला, चौकी प्रभारी बांसमंडी थाना अनवरगंज, कानपुर नगर
- हेड कांस्टेबल 451 संजय सिंह, थाना अनवरगंज, कानपुर नगर
- कांस्टेबल 40 प्रमोद, थाना अनवरगंज, कानपुर नगर
प्रभारी निरीक्षक
थाना अनवरगंज, कमिश्नरेट कानपुर नगर



