HomeNEWSICMAI कानपुर चैप्टर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ICMAI कानपुर चैप्टर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र निर्माण में कॉस्ट अकाउंटेंट्स की भूमिका पर दिया जोर

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICMAI) के कानपुर चैप्टर भवन, लखनपुर परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर चैप्टर के चेयरमैन CMA ए.के. श्रीवास्तव तथा सचिव अजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान का सस्वर गायन हुआ। उपस्थित सदस्यों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ध्वजारोहण के उपरांत चेयरमैन ए.के. श्रीवास्तव और सचिव अजय शर्मा ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में चेयरमैन ने राष्ट्र निर्माण, आर्थिक सशक्तिकरण तथा पेशेवर सत्यनिष्ठा के क्षेत्र में कॉस्ट अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं पेशेवर ईमानदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कॉस्ट अकाउंटेंट्स अपने विशेषज्ञ ज्ञान के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था और उद्योगों को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में कानपुर चैप्टर के वाइस चेयरमैन एस.के. वर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी CMA (डॉ.) आशुतोष मिश्रा एवं ट्रेजरार आर.के. शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था के पूर्व चेयरमैन ए.के. भार्गव, आशुतोष गुप्ता, संदीप गुप्ता, हरिओम मिश्रा, एस.के. सक्सेना, CA रिचा सहित बड़ी संख्या में सम्मानित पेशेवर और उत्साही छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments