काशी के डॉ. मनोज तिवारी को प्रयागराज में सम्मानित किया गया

- निखिल चंद्र गुप्ता
प्रयागराज। अस्तित्व साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेंटर, प्रयागराज द्वारा वाराणसी के वरिष्ठ मनोचिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार तिवारी को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. तिवारी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से समाज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने न केवल पुस्तक लेखन किया है, बल्कि अब तक 79 शोध लेख स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित कर चुके हैं।
वे उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, एनएसएस, एनसीसी, दिव्यांगजन, बंदीजनों, महिलाओं, विद्यार्थियों और वंचित वर्गों के लिए निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर लगातार आयोजित करते रहे हैं।
अपने परामर्श और मनोचिकित्सा के माध्यम से डॉ. तिवारी ने अब तक लाखों लोगों का तनाव प्रबंधन किया है और सैकड़ों लोगों को आत्महत्या से बचाया है। मानसिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को पहले भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व आयुक्त श्री बादल चटर्जी, डॉ. मालविका राव, डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी, प्रो. संतोष भदौरिया, तलत मोहम्मद, डॉ. शांति चौधरी, असरार गांधी, डॉ. सुभद्रा कुमारी, सानुवेर इदरीश, आभा यादव, फातिमा अंसारी, राजीव जायसवाल, आकृति राव, कृतिका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में डॉ. मनोज तिवारी ने कहा —
“यह हम सबका दायित्व है कि देश के हर नागरिक को उचित मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। जब प्रत्येक व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ होगा, तभी भारत सच्चे अर्थों में विकसित राष्ट्र बन सकेगा।”



