HomeNEWSआईआईएमए उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. संजय मोदी बने...

आईआईएमए उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. संजय मोदी बने प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ में संपन्न चुनाव में डॉ. स्वाति गुप्ता महासचिव और डॉ. करीम बक्स कोषाध्यक्ष चुने गए, आयुष चिकित्सकों के हितों से जुड़े प्रस्तावों पर भी बनी सहमति

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) उत्तर प्रदेश की प्रतिनिधि बैठक एवं वर्ष 2026-27 की नई प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित लखनवी स्वाद होटल में चुनाव अधिकारी डॉ. विक्रम आनन्द की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव सर्वसम्मति से ध्वनिमत के आधार पर सम्पन्न कराया गया।

बैठक की शुरुआत में आईआईएमए के प्रदेश प्रतिनिधियों ने आयुष चिकित्सकों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें रखने का निर्णय लिया। इसके बाद प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह ने सत्र 2025-26 के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से झांसी के डॉ. संजय मोदी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ की डॉ. स्वाति गुप्ता को प्रदेश महासचिव तथा महोबा के डॉ. करीम बक्स को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. विक्रम आनन्द ने सभी विजयी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

बैठक में झांसी शाखा के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र पटसारिया, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, महोबा शाखा के जिलाध्यक्ष डॉ. निर्गुण सिंह राजपूत, डॉ. सनत पाल सिंह राजपूत, लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डॉ. बालमुकुंद राय, सचिव डॉ. अरुण द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. राणा सिंह, डॉ. जय प्रकाश बंगईया, राठ से डॉ. देवेन्द्र राजपूत, डॉ. खेमचंद राजपूत तथा फिरोजाबाद से डॉ. कविता माहेश्वरी, डॉ. नागेन्द्र माहेश्वरी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुण द्विवेदी ने किया, जबकि अंत में डॉ. बालमुकुंद राय ने सभी उपस्थित चिकित्सकों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आयुष चिकित्सकों के अधिकारों और हितों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments