HomeBundelkhandआईआईएमए के योग शिविर के सातवें दिन स्वास्थ्य जागरूकता और मानसिक संतुलन...

आईआईएमए के योग शिविर के सातवें दिन स्वास्थ्य जागरूकता और मानसिक संतुलन पर दिया गया विशेष जोर

झांसी कारागार में बंदियों को दिया गया निःशुल्क योग प्रशिक्षण

  • रितिका शुक्ला

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), झांसी द्वारा आयोजित निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन झांसी कारागार में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.एस. साहू की अध्यक्षता में किया गया। वहीं योग गुरु डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने सहयोगी डॉ. नीलम आनन्द एवं डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता के साथ मिलकर बंदियों को विभिन्न योग क्रियाओं, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया।

योग प्रशिक्षकों ने बंदियों को नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर बंदियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में बंदियों को नियमित रूप से योग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments