NEWSUttar Pradesh

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं।

इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों को कार्रवाई की प्रगति से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button