NEWSUttar Pradesh
कमिश्नरेट वाराणसी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

- रोशनी सिंह
वाराणसी। मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में कमिश्नरेट वाराणसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होली का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया।
रंगों के इस त्योहार पर पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी ने पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कर्मियों को होली की बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कमिश्नरेट परिसर में आयोजित इस उत्सव ने यह संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के बीच भी त्योहारों की परंपरा और आपसी सद्भाव को जीवंत रखा जा सकता है।



