NEWSUttar Pradesh

कानपुर टेंट व्यापारी एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न, व्यापारियों ने साझा की खुशियां

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। कानपुर टेंट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा पांडु नगर स्थित सोसाइटी धर्मशाला में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक विजय कपूर ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कपूर के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विजय कपूर ने उपस्थित व्यापारी बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं।

कार्यक्रम में गुरचरण सिंह बग्गा, सुनील श्रीवास्तव, अमित साहनी, शैलेंद्र सिंह सेंगर, अनूप निगम, सतीश कश्यप, त्रिलोचन सिंह, रविंदर सिंह, संजय मिश्रा, शरद अग्रवाल, राकेश कुशवाहा, रजनी कटियार, पंकज तोमर, कुलबीर बग्गा, अनिल चतुर्वेदी, अतुल निगम, सुनील भसीन, धीरेंद्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, मयंक वर्मा, अभिषेक यादव, अक्षत अरोड़ा, परमजीत सिंह, सिमरन सिंह छाबड़ा, विवेक निगम, दीपांशु अवस्थी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button