कानपुर दक्षिण: मोदी सरकार का ऐतिहासिक दिवाली उपहार – “नेक्स्ट-जन GST सुधार”

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से घोषित #NextGenGST सुधारों को आज GST परिषद ने मंजूरी प्रदान कर दी। इसे सरकार ने राष्ट्र के लिए एक “ऐतिहासिक दिवाली उपहार” बताया है।
उपभोक्ताओं और कारोबारियों को मिलेगा लाभ
इन सुधारों से ease of living और ease of doing business को और अधिक मजबूती मिलेगी। अब आम उपभोक्ताओं को वस्तुएं और सेवाएं खरीदते समय कम कर देना होगा, जिससे उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी। वहीं व्यापार जगत के लिए कारोबार करना और आसान होगा।

भाजपा दक्षिण का जश्न
इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा दक्षिण जिला ने क्षेत्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी और इसे भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला कदम बताया।



