HomeNEWSकानपुर देहात में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, सघन चेकिंग अभियान...

कानपुर देहात में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई विधिक कार्रवाई

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। एसपी कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंदरा एवं रसूलाबाद द्वारा अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments