HomeNEWSकानपुर नगर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में काव्य गोष्ठी...

कानपुर नगर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल और पूर्व विधायक सतीश निगम समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृतियों को समर्पित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में सहभागिता कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, आलोक मिश्रा, पूर्व विधायक सतीश निगम और अपर्णा बंसल जैन सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में नेताजी के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष और समाजवादी सिद्धांत आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

नेताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय पर आधारित व्यवस्था की स्थापना के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। समारोह में नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments