HomeNEWSकानपुर पीएसी में उप निरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू

कानपुर पीएसी में उप निरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू

डीसीपी अर्चना सिंह और उपसेनानायक तनु उपाध्याय की मौजूदगी में प्रथम दिवस का आयोजन संपन्न

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं उसके समकक्ष पदों की भर्ती के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का प्रथम दिवस 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

परीक्षा का आयोजन पुलिस उपायुक्त कानपुर एवं नोडल अधिकारी अर्चना सिंह तथा उपसेनानायक एवं समन्वय अधिकारी तनु उपाध्याय की देखरेख में किया गया। इस दौरान भर्ती बोर्ड द्वारा नामित सदस्यों की टीम भी मौजूद रही और संपूर्ण प्रक्रिया पर निगरानी रखी गई।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा स्थल पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परिसर में पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को बेहतर वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments