NEWS

कानपुर शहर में ई-रिक्शा पॉलिसी का कड़ा पालन: पुलिस ने किया प्रमुख चौराहों का निरीक्षण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और क्यूआर कोड प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात, रवीन्द्र कुमार, ने शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से यह देखा गया कि सभी ई-रिक्शा और ई-ऑटो अपने वाहनों पर क्यूआर कोड के साथ संचालित हो रहे हैं या नहीं। निरीक्षण में बिना क्यूआर कोड वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने इन वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की और नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई।

इस अवसर पर एडीसीपी यातायात, अर्चना सिंह, एवं टीआई पूर्वी जोन (द्वितीय) भी उपस्थित रहीं और निरीक्षण की प्रक्रिया का हिस्सा बनीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होगा बल्कि शहर में ई-रिक्शा और ई-ऑटो संचालन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल वैध क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा और ई-ऑटो का ही उपयोग करें, ताकि उनके सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को बढ़ावा मिले।

Related Articles

Back to top button