NEWSUttar Pradesh

CM योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर IITकानपुर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आईआईटी कानपुर परिसर में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने शनिवार को स्थल का भ्रमण कर विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी आगमन एवं निर्गमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और आमजन की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ और चाक-चौबंद रहे।

इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात और सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button