
डबल इंजन सरकार ने विकास और जनकल्याण को बताया प्राथमिकता
- दीपक कुमार
कुशीनगर। आज ₹424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर कहा गया कि राजनीति जनसेवा का एक माध्यम है और डबल इंजन सरकार सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कुशीनगर, जो महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली तथा भगवान महावीर की पावन पावा नगरी से जुड़ी ऐतिहासिक एवं धार्मिक भूमि है, वहां हो रहे इन विकास कार्यों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की कामना की गई।


