HomeNEWSगंगा मेला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन...

गंगा मेला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने किया स्थलीय निरीक्षण

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। पूर्वी जोन के थाना मूलगंज क्षेत्र में हटिया से प्रारंभ होने वाले गंगा मेला जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में 7 मार्च 2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा सरसैया घाट की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, पुलिस उपायुक्त यातायात रविन्द्र कुमार और अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अंजली विश्वकर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पुख्ता रखी जाएं, ताकि गंगा मेला जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments