HomeNEWSसंपूर्ण समाधान दिवस में DM कपिल सिंह व SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय...

संपूर्ण समाधान दिवस में DM कपिल सिंह व SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सुनी जनसमस्याएं

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील रसूलाबाद में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों व आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे।

अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments