NEWSUttar Pradesh

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने किया थाना जूही का वार्षिक निरीक्षण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। 4 दिसंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने थाना जूही का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के बाद डीसीपी ने थानाध्यक्ष और समस्त स्टाफ को कई आवश्यक निर्देश दिए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और व्यावसायिक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
  • रोजनामचा, विवेचना रजिस्टर, मालखाना आदि सभी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।
  • लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
  • महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और एंटी-रोमियो टीम को सक्रिय व प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
  • थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन पर खास ध्यान दिया जाए।
  • वांछित अपराधियों और एनबीडब्ल्यू की तामीली में तेजी लाई जाए।
  • शस्त्रागार और हवालात का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
  • क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और स्थलों की नियमित चेकिंग एवं विशेष अभियान चलाए जाएं।

Related Articles

Back to top button