“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत तीर्थ यात्रा का शुभारंभ, 10 यात्री रवाना
- राकेश कुमार
महोबा। 1026 ई. में सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी का आक्रमण एवं मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शिवालयों में भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन एवं दीपोत्सव जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में जनपद से 10 तीर्थ यात्रियों को “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के लिए जिलाधिकारी महोबा ग़ज़ल भारद्वाज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह यात्रा महोबा से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर चुकी है।
बताया गया है कि 19 अप्रैल 2026 को मा. मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से इस यात्रा को सोमनाथ के लिए आगे रवाना किया जाएगा।
पर्यटन विभाग द्वारा यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।


