HomeNEWSझंकार फेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

झंकार फेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

नृत्य, संगीत और कला के रंगों से सजा राष्ट्रीय मंच, प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर का जादू

  • समय टुडे डेस्क।

ल इंडिया नेशनल डांस एंड म्यूजिक प्रतियोगिता एवं झंकार फेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और शानदार प्रस्तुतियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में नृत्य, संगीत और कला के विविध रंग देखने को मिले। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अभिभावकों, शिक्षकों और आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ओडिसी एवं लोक नृत्य कलाकार वैभव कुमार तथा थिएटर आर्टिस्ट एवं क्रम्प डांसर निखिल भारती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अक्षय कक्कड़ की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनीष गवई ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनकी कला को नई पहचान दिलाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गुरु एवं महान कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के भतीजे सतीश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। उन्होंने प्रतिभागियों को कला के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

आयोजकों ने कहा कि झंकार फेस्टिवल 2026 प्रतिभा, समर्पण और यादगार प्रस्तुतियों का एक ऐसा उत्सव रहा, जिसकी स्मृतियां लंबे समय तक सभी प्रतिभागियों और कला प्रेमियों के दिलों में जीवंत रहेंगी। प्रतियोगिता के दोनों दिनों में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments