BundelkhandNEWS

झांसी: पेड़ काटने से पक्षियों की मौत, आरोपी परिवार की 7 सदस्य न्यायालय में पेश

  • प्रज्ञा सिंह

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 40 साल पुराने पेड़ की कटाई और उसके बाद पक्षियों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी परिवार की पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

मामला उस समय चर्चा में आया जब क्षेत्र में वर्षों पुराने पेड़ को काटे जाने के बाद उसमें बसेरा करने वाले कई पक्षियों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं की सुरक्षा की मांग की थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना में शामिल परिवार के सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button