NEWSUttar Pradesh
डॉ. अशोक भट्टाचार्य छात्रवृत्ति समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

- शालिनी शर्मा
लखनऊ। बृजेश पाठक ने आज अपने आवास पर साधक इंपैक्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित डॉ. अशोक भट्टाचार्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह में सपत्नीक सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अवनीश अवस्थी, पद्मश्री से सम्मानित एवं प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश के समान है और ऐसे प्रयासों से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।



