HomeNEWSतिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में चौथा...

तिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में चौथा स्थान

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करने पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सोशल मीडिया टीम को किया सम्मानित

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सोशल मीडिया टीम के संयोजकों एवं सह-संयोजकों को सम्मानित पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और विचारों के प्रभावी प्रसार का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव और दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों एवं तर्कों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती से दिया जाए।

उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता के साथ सकारात्मक और तथ्यपरक जानकारी लोगों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा चैम्पियनशिप में मिली सफलता सोशल मीडिया टीम के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने टीम के सदस्यों से भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ डिजिटल मंचों पर पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक उपेंद्र शुक्ला, हेमू, आईटी संयोजक प्रभाकर अवस्थी, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता, हिमांशु शर्मा, सरिता साहनी, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, पीयूष आनंद, यश जायसवाल, विजय कुमार, निशान तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाल, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, राजेश चौहान, विजय वर्मा सहित सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments