विश्व मुस्कान दिवस पर कानपुर में शुरू हुआ ‘मैं भी हूं खुश’ अभियान, शहर को बनाया जाएगा हैप्पीनेस सिटी

प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। विश्व मुस्कान दिवस के अवसर पर मुस्कुराए कानपुर द्वारा कानपुर को हैप्पीनेस सिटी के रूप में स्थापित करने हेतु “मैं भी हूं खुश” अभियान का शुभारंभ सरस्वती ज्ञान मंदिर, आजाद नगर में बड़े उत्साह के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि और भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मुस्कुराहट एक ऐसी शक्ति है जो जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुस्कुराए कानपुर के इस अभियान के माध्यम से शहर के लोगों के जीवन में खुशी और सकारात्मकता बढ़ेगी और कानपुर को खुशियों का शहर बनाने का संकल्प साकार होगा।
अभियान की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि इसका उद्देश्य शहरवासियों को मुस्कुराने और खुश रहने के लिए प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत हैप्पीनेस क्लब का गठन कर प्रेरक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने हैप्पीनेस इंडेक्स के मुख्य तत्व—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, सुरक्षा, ट्रैफिक और मानवीय मूल्यों पर सामाजिक मंथन की बात कही।

संयोजक अनिल गुप्ता ने कहा कि अभियान को पूरे शहर में फैलाया जाएगा और खुश रहने के संदेश साझा किए जाएंगे। मुस्कुराए कानपुर अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने हैप्पीनेस स्कूल की शुरुआत का भी एलान किया, जिससे विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।
सचिव दीपिका श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान में गूगल फॉर्म के माध्यम से कानपुर निवासी अपनी खुश रहने की स्थिति दर्ज कर सकते हैं। मीडिया एक्सपर्ट अंजनी निगम ने कहा, “जब व्यक्ति खुश होता है तभी वह मुस्कुराता है।” वहीं अनूप द्विवेदी ने कहा कि व्यक्ति की संतुष्टि ही खुशी का मापक है।
टाई यूपी अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह एवं सीमा निगम ने बताया कि शुरुआती चरण में एक महीने का अभियान चलेगा, जिसके तहत लगभग 20,000 फीडबैक प्राप्त करने का लक्ष्य है। मुस्कुराए कानपुर ने कानपुर को ‘सिटी ऑफ हैप्पीनेस’ का टाइटल दिलाने हेतु मुख्य अतिथि को अनुरोध पत्र भी सौंपा।

कार्यक्रम का संचालन दीपिका श्रीवास्तव और डॉ. सुशील मिश्रा ने किया, जबकि सहसंयोजन में सीमा निगम और अमित गुप्ता शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन अनुराधा सिंह (विद्यालय समन्वयक) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इतिहासकार विनोद टंडन, समाजसेवी अमित गुप्ता, दिनेेश वार्ष्णेय, पार्षद लक्ष्मी कोरी, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, अनुप्रिया दोशी, रोहन सक्सेना, मनप्रीत ठुकराल सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मुख्य संदेश:
- मुस्कुराए कानपुर की पहल से कानपुर बनेगा हैप्पीनेस सिटी : प्रकाश पाल
- मैं भी हूं खुश अभियान लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा : डॉ. सिधांशु राय



