HomeNEWSनिवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो...

निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर की कार्रवाई, 65.26 लाख रुपये नकद समेत मोबाइल, चेकबुक और एटीएम कार्ड बरामद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट कानपुर नगर ने निवेश के नाम पर फर्जी फर्मों और बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सक्रिय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 65.26 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गिरोह से जुड़े 72 बैंक खातों में करीब 5,600 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का पता चला है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से इस गिरोह के संबंध में 86 साइबर शिकायतें प्राप्त होना भी सामने आया है।

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस गिरोह द्वारा संचालित फर्जी फर्मों, बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से किए गए लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है। बरामद डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका और उनसे जुड़े बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन के संबंध में पुलिस की जांच लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments