कानपुर उत्तर: सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर में सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर जिला कार्यालय में एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके तहत कई जनसेवा और जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
अनिल दीक्षित ने कहा कि 3 सितंबर को लखनऊ में इस अभियान से जुड़ी कार्यशाला आयोजित की गई थी, वहीं 7 सितंबर को कानपुर उत्तर जिले की कार्यशाला होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 13 सितंबर को प्रस्तावित “मैराथन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन” की तैयारियों में सभी मंडल सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि आकाश शुक्ला को सेवा पखवाड़ा का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा एमबीए, अभिमन्यु सक्सेना और विनय पटेल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष दीपू पांडे, अवधेश सोनकर, संतोष शुक्ला, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, रंजीता पाठक, जितेंद्र विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, सरोज सिंह, सतेंद्र पांडेय, आनंद मिश्रा, रोहित साहू, अनीता चतुर्वेदी, सुनीता गौड़, ऋचा सक्सेना, अमित बॉथम, पारस मदान, सुनील जायसवाल, अनुपम मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे।



