HomeNEWSभाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ की...

भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, ‘मन की बात’ एवं बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

टिफिन बैठक में भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर उत्तर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पनकी मंडल अंतर्गत फ्लोरिस्ट इंटर कॉलेज शक्ति केंद्र में आयोजित टिफिन बैठक में भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक का आयोजन पनकी मंडल कार्यालय मंत्री अखिलेश शुक्ला के प्रतिष्ठान पर किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने शक्ति केंद्र संयोजकों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र प्रवासियों, बूथ अध्यक्षों तथा शक्ति केंद्र क्षेत्र में निवास करने वाले पदाधिकारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान आगामी 23 जून को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने तथा उसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बूथ बैठकों के आयोजन एवं उनकी कार्ययोजना पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बूथ समितियों को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कानपुर आगमन की तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

पनकी मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला मंत्री विनोद पाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह परिहार, जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष बाजपेई, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक मनु गोयल, मंडल महामंत्री सियाराम पाल, प्रियंक सिंह चौहान, वार्ड 53 सरायमीता के अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments