HomeNEWSप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कानपुर आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कानपुर आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक सम्पन्न

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर

प्रियंक द्विवेदी

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कानपुर महानगर आगमन के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसंपर्क अभियान तथा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनकी नीतियों एवं योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की ओर से जनभागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने पर भी बल दिया गया।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और उनके कानपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments