HomeNEWSप्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर भव्य संगोष्ठी...

प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर भव्य संगोष्ठी एवं देशभक्त सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ में साहित्यकारों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान, 150 से अधिक गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में महान साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं देशभक्त सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता, चिकित्सा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बलरामपुर अस्पताल के अधीक्षक एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. के. श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं माँ शारदे को पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्यिक योगदान और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी. एम. सिंह (निदेशक, लोहिया संस्थान) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में केजीएमयू दंत विभाग के एचओडी डॉ. पूरन चंद, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, डॉ. अमिता दुबे, फरहा रिज़वी सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से आए लगभग 150 से अधिक साहित्यकारों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन, उनकी रचनाओं और उनके मानवतावादी विचारों को याद करते हुए अपने विचार साझा किए।

सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में गीता सक्सेना, संध्या श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, मिठु रॉय, सुरभि सिंह, डॉ. विभा प्रकाश, उपमा आर्य सहर, प्रो. दीनबंधु आर्य, उमा लखनवी, तारिका सिंह, संदीपिका दीक्षित, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपिका, डॉ. हिमांशु सक्सेना, अर्श लखनवी, प्रो. डॉ. जहां आरा, वीना उदय सिंह, डॉ. राधा बिष्ट, रजनी कुमारी, सरोज बाला सोनी, रश्मि सिंह, मधु अग्रवाल सहित अनेक नाम शामिल रहे। इसके साथ ही समाजसेवियों और पत्रकारों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नेपाल से आईं समाजसेविका सुषमा शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की। आयोजन के दौरान साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों के कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीज़ सिद्दीकी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था न केवल पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रही है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित भी कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। साथ ही इसे भारतीय संस्कृति, साहित्य और पत्रकारिता के समन्वय का एक महत्वपूर्ण मंच भी बताया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments