HomeHealthप्रेग्नेंसी में जरूर पिएं ABC जूस, मां और बच्चे दोनों को मिलेंगे...

प्रेग्नेंसी में जरूर पिएं ABC जूस, मां और बच्चे दोनों को मिलेंगे ये 5 फायदे

मां बनना सौभाग्य की बात होती है। अपने गर्भ में शिशु को धारण करना हर महिला के जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। जब कोई महिला, गर्भ में शिशु को धारण करती है, तो उसे ठीक से चलने, उठने, बैठने और खाना खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्भावस्था के शुरुआती दौर में महिलाओं में होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों के कारण वह ठीक से कुछ खा नहीं पाती हैं। जाहिर सी बात है जब शुरुआती चरण में ही महिलाओं का खानपान सही नहीं होगा, तो गर्भ में पलने वाले शिशु का विकास भी सही तरीके से नहीं हो पाएगा। मुझे आज भी याद जब मेरी प्रेग्नेंसी का तीसरा महीना चल रहा था, तब मैं मॉर्निंग सिकनेस और बदबू से बहुत परेशान थी। मुझे हमेशा ही अपने आसपास एक अजीब तरह की बदबू का एहसास होता है, जिसकी वजह से उल्टी, पेट में दर्द और सिर चकराने की समस्या होती थी। इन चीजों की वजह से मैं सही तरीके से खाना नहीं खा पा रही थी। इसके कारण मेरा वजन बढ़ने की बजाय घटने लगा था। मेरे परिवार वाले इस बात से काफी परेशान थी। इस स्थिति में डॉक्टर ने मुझको एबीसी जूस का सेवन करने की सलाह दी। गर्भावस्था के दौरान एबीसी जूस का सेवन करने से मुझे कई तरह से फायदा मिला था। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इन्हीं फायदों की जानकारी देने वाले हैं। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए मैंने दिल्ली स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सुहाग से बात की।

एबीसी जूस क्या है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि एबीसी जूस एप्पल (सेब), बीटरूट (चुकंदर) और कैरेट (गाजर) से बनाया जाता है। यह तीनों ही चीजें सुपरफूड हैं और कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।

सेब: सेब में विटामिन ए, बी1, बी2, बी6, सी, ई, के और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। सेब का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानियों को रोकने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

चुकंदर: चुकंदर में फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

गाजर : गाजर में बीटा-कैरोटीन, फाइबर, विटामिन K1, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डॉ. सुहाग के अनुसार, गर्भावस्था में एबीसी जूस का सेवन करने से मां और गर्भ में पलने वाले शिशु दोनों को फायदा मिलता है। आइए आगे जानते हैं इन फायदों के बारे में।

  1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है मजबूत
    गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से महिला की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसके कारण संक्रमण और मौसमी बीमारियां महिलाओं को जल्दी घेरती हैं। डॉक्टर की मानें तो गर्भावस्था में एबीसी जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा एबीसी जूस प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस को भी रोकने में मददगार है।
  2. तनाव को करता है कम
    गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं में मानसिक तनाव में देखा जाता है। इस स्थिति में भी एबीसी जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉक्टर के अुसार, एबीसी जूस में मौजूद विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को खतरनाक मुक्त कणों से बचाने में मदद कर सकते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बनते हैं।
  3. खून की कमी को करता है पूरा
    एबीसी जूस में मौजूद आयरन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करता है। एबीसी जूस में जिंक, कॉपर, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं।
  4. शारीरिक सूजन कम करने में मददगार
    इस जूस में मौजूद विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन करके शारीरिक सूजन को कम करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान एबीसी जूस का सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन की रंगत को भी निखारने में मदद मिलती है।

डॉ. सुहाग के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान रोजाना 1 गिलास यानी की 200 एमएल एबीसी जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। उम्मीद करते हैं इस लेख को पढ़ने के बाद गर्भावस्था के दौरान एबीसी जूस का सेवन करेंगी और इसके लाभों का फायदा उठाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments