HomeNEWSबार एसोसिएशन परिसर में प्याऊ व शौचालय का लोकार्पण

बार एसोसिएशन परिसर में प्याऊ व शौचालय का लोकार्पण

विधायक निधि से हुआ जीर्णोद्धार, विधायक अमिताभ बाजपेई बोले— अधिवक्ताओं और वादकारियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। कानपुर बार एसोसिएशन परिसर में विधायक निधि से जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराए गए प्याऊ घर और शौचालय का मंगलवार को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी तथा आम नागरिक बार एसोसिएशन परिसर में आते हैं। ऐसे में स्वच्छ पेयजल और बेहतर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से विधायक निधि से इन दोनों सुविधाओं का जीर्णोद्धार कराया गया है।

उन्होंने कहा कि आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। अधिवक्ता समाज की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी ‘लल्लन’, महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बाजपेई, कपिल दीप सचान, अभिषेक तिवारी, मनोज द्विवेदी, शशिकांत पांडे, आदित्य सिंह, हरिओम पांडे, स्वतंत्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने विधायक निधि से कराए गए जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए विधायक अमिताभ बाजपेई का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments