NEWSUttar Pradesh

महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, होली पर दिया शुभकामनाओं का संदेश

  • अभिषेक कुमार

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने आज श्री धाम श्री राम जानकी आश्रम में आयोजित श्री विष्णु पंच कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर सहभागिता की।

इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मंत्री ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के जीवन में शांति एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने प्रार्थना की कि यह पुण्य आयोजन सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक जागृति लेकर आए।

पावन होली पर्व के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर वातावरण में कथा एवं यज्ञ का लाभ उठाया।

Related Articles

Back to top button