मिशन शक्ति फेज 5: अरौल थाना क्षेत्र में एंटीरोमियो टीम ने किया भ्रमण, महिलाओं को दी सुरक्षा व योजनाओं की जानकारी

- अजय सिंह
कानपुर नगर। आज 08 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम, थाना अरौल, कानपुर नगर द्वारा कस्बा अरौल में व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी और चेकिंग अभियान के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, तथा प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों—1090, 1076, 1098, 112, 181—की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप से मिलने वाली जन-सुविधाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

टीम ने राज्य सरकार की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं से भी उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया, जिनमें शामिल हैं—
- सामूहिक विवाह योजना
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
- निराश्रित महिला पेंशन योजना
- कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम
- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम
मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए बताया कि एंटीरोमियो टीम कस्बा अरौल में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यकतानुसार चेतावनी भी दी जा रही है।



