NEWSUttar Pradesh

बिठूर क्षेत्र में भाई के धक्के से युवक की मौत, पुलिस ने लिया शव कब्जे में — DCP पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने किया निरीक्षण

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। थाना बिठूर क्षेत्र के ग्राम पारा प्रतापपुर में दो सगे भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवक की मृत्यु हो गई। घटना 14/15 अक्टूबर 2025 की रात की है। सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस और फॉरेंसिक यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।

मौके पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का बड़ा भाई कुंदन शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने पहले अपने पिता से मारपीट की और पत्नी से गाली-गलौज करने के बाद अपने छोटे भाई विराट उर्फ चिर्रा कोरी (जो पास ही रहता था) से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर कुंदन ने गुस्से में अपने भाई को घर के सामने बने कीचड़ भरे रास्ते पर धक्का दे दिया। गिरने से गंभीर चोट लगने पर उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर समस्त परिस्थितियों का अवलोकन किया तथा मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

डीसीपी पश्चिम ने थाना प्रभारी बिठूर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button