NEWSUttar Pradesh

“योगी जी मेरा एडमिशन करा दीजिए” — कानपुर की नन्ही मायरा की फरियाद, CM योगी ने दिया आश्वासन

मायरा ने मासूमियत भरे शब्दों में कहा कि “मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं।”
बच्ची की बात सुनते ही तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में कानपुर की एक नन्ही बच्ची मायरा अपनी मां के साथ पहुँची और बोली—“योगी जी, मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूँ।” बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कराए और तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मायरा को चॉकलेट भी दी और पढ़-लिखकर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया। बच्ची की मां ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि बेटी का सपना जरूर पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में 50 से अधिक फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले का समाधान त्वरित और संतोषजनक तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्या का समाधान करना और खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।

जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े प्रार्थना पत्र आए। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और आश्वासन दिया कि हर शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button