लखनऊ में सोनार समाज का 44वां होली मिलन समारोह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हुए शामिल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोनार समाज द्वारा आयोजित 44वें होली मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर सोनार समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, ज्योति सोनी, रमेश तूफानी, कमलेश्वर सोनी, शैलेंद्र स्वर्णकार, धर्मेंद्र वर्मा, रामचंद्र वर्मा, शिव शंकर वर्मा, धीरेंद्र सोनी और रमेश चंद्र रस्तोगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।



