मुहम्मदाबाद तालाब, उरई में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
- तरुण कुमार
जालौन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद तालाब, उरई में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उर्विजा दीक्षित, जिलाध्यक्ष भाजपा जनपद जालौन ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य हेतु वृक्षारोपण हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“वृक्ष हैं तो भविष्य है” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


