
श्री राम आध्यात्मिक प्रन्यास के कार्यक्रम में बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर लोकमंगल की कामना, स्वामी केशवानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि
- प्रतीक कुमार
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर स्थित पावन तीर्थस्थल शुकतीर्थ के हनुमद्धाम में श्री राम आध्यात्मिक प्रन्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने दर्शन-पूजन कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लोकमंगल की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गोलोकवासी परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री केशवानंद सरस्वती जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, अध्यात्म और मानव कल्याण के लिए समर्पित पूज्य स्वामी जी का संपूर्ण जीवन समाज को सदैव सत्य, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति भाव का माहौल देखने को मिला।


