समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की इफ्तार पार्टी में जुटे कई प्रमुख नेता व धर्मगुरु

- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी इफ्तार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक रविदास मेहरोत्रा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अजान के साथ सभी रोजेदारों ने मिलकर सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया। इफ्तार के बाद नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। साथ ही वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की भी प्रार्थना की गई।

इफ्तार पार्टी में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय महासचिव यामीन खान के साथ स्वामी अप्रितानन्द जी महाराज, संत मंसा सिंह हैन्डगंधी, मौलाना सैय्यद कलीम अशरफ (सज्जादानसीन, जायस अमेठी), मौलाना सैय्यद सिराजुद्दीन अशरफ (खानकाहे अशरफिया किछौछा शरीफ), मौलाना सैय्यद अदनान अशरफ, मौलाना सैय्यद समदानी अशरफ (पुत्र मौलाना हाशमी मियां गाजी-ए-मिल्लत, किछौछा शरीफ), मौलाना सैय्यद समनानी अशरफ, मौलाना सैय्यद यजदानी अशरफ, हजरत मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली, मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना अब्दुल्ला नदवी और मौलाना फरमान नदवी (इमाम नदवा) सहित अनेक धर्मगुरु और गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में सभी ने आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।



