किसानलाल रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ कार्यक्रम, करीब 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
- आशा चौधरी
गाजियाबाद। हरियाली तीज के अवसर पर समाजसेविका कविता नौटियाल ने अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर तीज उत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद स्थित किसानलाल रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें करीब 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से तीज पर्व मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत और आपसी मेलजोल के बीच कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।

समाजसेविका कविता नौटियाल ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक साथ आने, अपनी परंपराओं को जीवंत रखने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में सुमित्रा रावत, सीमा यादव और पार्षद कविता नौटियाल सहित करीब 40 महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी के कारण सभी के नाम दर्ज नहीं किए जा सके।
अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।


