तहसील महोबा में जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
राकेश कुमार
महोबा। तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
अधिकारियों ने फरियादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।


