NEWSUttar Pradesh
सरसौल के श्री चतुर्भुज मंदिर में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना


कथावाचिका रजनी चंद्रिका गोस्वामी के मुखारविंद से कथा श्रवण, लोकमंगल की कामना
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। सरसौल स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर में ‘श्री चतुर्भुज मंदिर विकास समिति’ द्वारा आयोजित ‘श्री शिव महापुराण’ कथा में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सतीश महाना ने कथावाचिका देवी रजनी चंद्रिका गोस्वामी के मुखारविंद से दिव्य कथा का श्रवण किया तथा लोकमंगल एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देवों के देव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।



