NEWSUttar Pradesh

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल की अध्यक्षता में औद्योगिक क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं साइबर अपराध पर कार्यशाला आयोजित

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई.आई.ए.) कानपुर चैप्टर द्वारा 12 नवम्बर 2025 को आई.आई.ए. भवन, उद्योग कुंज, पनकी साइट-5 में “औद्योगिक क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा एवं साइबर अपराध” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला की अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर रघुबीर लाल ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना तथा उद्योग जगत में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय, सुरक्षा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Back to top button