HomeNEWSहोमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर महोबा प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर महोबा प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में परीक्षा, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, निष्पक्षता और सुरक्षा पर विशेष जोर

  • अमित कुमार

महोबा। आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छ एवं कार्यशील शौचालय, कक्षों में पंखे, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, कंट्रोल रूम तथा सीसीटीवी कैमरों (प्रवेश एवं निकास द्वार सहित) की निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करें और अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र तक सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत एवं इंटरनेट सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments