HomeNEWSसीओ यातायात संजय गुप्ता को भावभीनी विदाई, मेरठ स्थानांतरण पर पुलिस लाइन...

सीओ यातायात संजय गुप्ता को भावभीनी विदाई, मेरठ स्थानांतरण पर पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह

कानपुर देहात पुलिस परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के पुलिस लाइन परिसर में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) यातायात श्री संजय गुप्ता के जनपद मेरठ स्थानांतरण के अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने श्री संजय गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी श्री संजय गुप्ता के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ आत्मीय भी रहा। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गुप्ता अपनी नई जिम्मेदारियों का भी उसी प्रतिबद्धता और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे, जिसके लिए वे सदैव जाने जाते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments