HomeNEWSहर सहायक महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

हर सहायक महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर हुई चर्चा, लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता पर जोर

  • ऋषभ कुमार

कानपुर। पी. रोड स्थित हर सहायक महाविद्यालय में IQAC एवं वाणिज्य संकाय की ओर से शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए POSH (Prevention of Sexual Harassment at Workplace) Act, 2013 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता POSH ट्रेनर एवं एडवोकेट सृष्टि सिंह मारवाह रहीं। उन्होंने POSH अधिनियम के उद्भव एवं विकास, लैंगिक उत्पीड़न की अवधारणा तथा कार्यस्थल से संबंधित प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को चुपचाप सहन न करने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भी POSH अधिनियम की मूलभूत जानकारी रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई।

मुख्य वक्ता सृष्टि सिंह मारवाह ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के सवालों के जवाब दिए और POSH अधिनियम से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध शिकायत प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।

कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा तथा सह-संयोजक डॉ. हेमू त्रिपाठी एवं डॉ. अजय लक्ष्मी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. अखण्ड प्रताप सिंह, डॉ. कमलेश कुमार पटेल, डॉ. संदीप रावत, डॉ. स्नेहा कुमारी विश्वकर्मा, डॉ. नीलम तोमर, डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, डॉ. दिनेश, डॉ. दीप्ति सक्सेना, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. समीरा सक्सेना, डॉ. श्वेता सक्सेना, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. आरती सिंह, डॉ. नीतू देवगन, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. रंजना शुक्ला, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, श्री अमित सिंह, विवेक निगम, सौरभ श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा, अंकुर सिंह, सुबोध वर्मा, श्याम बहादुर एवं सुप्रिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने, महिलाओं के अधिकारों को समझने तथा लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments