HomeNEWS41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में महिला प्रशिक्षुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं...

41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में महिला प्रशिक्षुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजित

स्वास्थ्य परीक्षण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता और मोटिवेशनल सत्र के माध्यम से प्रशिक्षुओं का किया गया उत्साहवर्धन

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में दिनांक 13 जून 2026 को सेनानायक डॉ. दिनेश यादव के निर्देशन में महिला मुख्य आरक्षी प्रशिक्षुओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त तथा कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित करना रहा।

वाहिनी के आरटीसी मैस में आयोजित हेल्थ कैंप के दौरान सभी महिला प्रशिक्षुओं की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बी.पी.) की जांच की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच उपरांत आवश्यक परामर्श भी दिया गया, जिससे प्रशिक्षु अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो सकें।

कार्यक्रम के अंतर्गत डेंटल हाइजीन सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें दांतों की स्वच्छता, ओरल केयर तथा नियमित दंत जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. भावना गर्ग ने प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान फिट और स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर आयोजित प्रेरक व्याख्यान में एन.एन.डी. दुबे ने अपने सेवा अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में सफलता के लिए मानसिक दृढ़ता, सकारात्मक सोच और निरंतर आत्मविकास अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि पुलिस कर्मियों के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को भी सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments